ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बच्चों व विकलांगों ने मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर (बिहपुर) थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियाबाद गांव के कालिया चौधरी (10 वर्ष), दुर्गेश चौधरी (12 वर्ष) तथा शारीरिक रूप से पूर्णत: विकलांग वरुण चौधरी एवं मानसिक तथा शारीरिक दोनों रूप से विकलांग रोहित चौधरी ने मानवाधिकार आयोग दिल्ली से गुहार लगाई है कि उन्हे एक झूठे मुकदमें में फंसा दिया गया है। जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा आरोप पत्र समर्पित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकि इन बच्चों तथा विकलांगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन भी दिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी ये बच्चे तथा विकलांग पहुंचे। वहां भी इन लोगों ने सारी सच्चाई से अवगत करा दिया। इसके बावजूद इन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश पुलिस निरीक्षक बिहपुर द्वारा जारी किया गया है। दोनों विकलांगों सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है, जो अपनी ही जमीन पर अपनी गाय को चराने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना से संबंधित है।