ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनुमंडल मुख्यालय में हड़ताल का असर नहीं

छठे वेतन आयोग की अनुशंसा एवं अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार से जारी राज्य कर्मियों की हड़ताल का नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पर कोई असर नहीं दिखा। सामान्य दिनों की तरह सारे काम काज निपटाये जा रहे थे। अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सपना रानी तथा रंजीत घोष नामक दो कर्मचारी हड़ताल पर होने की बात स्वीकार किये हैं। बाकी सभी कर्मचारी काम पर मौजूद हैं। इस मामले में कर्मचारी महासंघ जिला शाखा भागलपुर के जिला मंत्री महेन्द्र राम ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों को विश्वास में लेकर या आम सहमति के बगैर कर दी गयी है। इसलिए नवगछिया में शेष सभी कर्मचारी पूर्ववत कार्यरत हैं।