नवगछिया शहर की नव स्थापित नन्हें बच्चों की स्कूल किड्स प्ले में सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान छोटी-छोटी नन्हीं बच्चियों ने अपने नन्हें सहपाठियों, स्कूल की शिक्षिकाओं व प्रधानाध्यापिका को राखी बांधी। जहां बच्चों के बीच टाफियां भी बांटी गयी। इस मौके पर शानवी, अनंता अदिति,सिद्धि, ईशिता, रोज, पायल व एकता के नन्हें हाथों द्वारा राखी बांधने का नजारा बड़ा ही मनमोहक लग रहा था।