ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आठ माह से प्रतीक्षालय को तरस रहे यात्री

पूर्व मध्य रेल अ‌र्न्तगत बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया स्टेशन पर यात्रीगण पिछले लगभग आठ माह से प्रतीक्षालय की सुविधा से वंचित हैं। पहले से बने प्रतीक्षालय को रद्द कर आदर्श स्टेशन के लायक उन्नत प्रतीक्षालय बनाने के नाम पर अब तक निर्माण कार्य जारी है। जिसकी वजह से नवगछिया स्टेशन पर आने जाने वाले सामान्य यात्री, उच्च श्रेणी यात्री तथा महिला यात्रियों के साथ-साथ अतिविशिष्ट श्रेणी के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आदर्श स्टेशन निर्माण के नाम पर हो रहे धीमी गति के कार्यों से यात्री अब उबने लगे हैं। सुविधायें बढ़ाने के नाम पर पहले से जारी सुविधा भी नहीं मिलने के कारण यात्रियों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। उच्च श्रेणी एवं अति विशिष्ट श्रेणी तथा महिला यात्रियों को यह अभाव और अधिक तब खटकने लगता है जब उन्हें ट्रेनों का इंतजार ज्यादा देर करना पड़ जाता है। ट्रेनों का विलम्ब से चलना आम बात हो गयी है।