सम्पूर्ण भारत में मनाये जा रहे पृथ्वी दिवस के मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा ने भी पृथ्वी दिवस मनाया। इस मौके पर बुधवार को श्री गोपाल गौशाला परिसर स्थित भारत गैस के गोदाम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन शाखा के संरक्षक अभय प्रकाश मुनका एवं गैस एजेंसी के मालिक युगल किशोर ने किया। इस मौके पर शाखा के अध्यक्ष कन्हैया लाल मावंडिया, रवि केजरीवाल, पंकज टिबड़ेवाल, अरविन्द चौधरी, गौतम सरार्फ, रवि सरार्फ, प्रवक्ता रमेश चौधरी, सदस्य नीरज चिरानियां सहित काफी लोग मौजूद थे।
जीबी कॉलेज परिसर में बुधवार को एनएसएस के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। मेरी धरती मेरा दायित्व कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जीबी कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने मोहगनी का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज परिसर में सागवान, अशोक, गम्हार, आम का पौधा लगाया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि धरती को बचाने के लिये वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। इस मौके पर एनएसएस के संयोजक अशोक कुमार सिंहा, प्रो. राजेन्द्र कुमार, प्रो. अशोक झा, प्रो. किशोर कुमार, रामदेव यादव, प्रो. आशा जायसवाल, रितेश्र्वर झा ने अलग-अलग पौधे लगाये। इस अवसर पर एनएसएस के दलनायक रहमत अंसारी, अमित कुमार देव, मो. शमा अंसारी, प्रो. डीके मिश्रा मौजूद थे।