नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी स्मार्ट क्लास रूम का बुधवार को प्राचार्य दिनकर आचार्य ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर महाविद्यालय एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टीनेंट तुषार कान्त झा, हवलदार राजेश रंजन के साथ साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान लेफ्टीनेंट तुषार कान्त झा ने बताया कि महाविद्यालय के सचिव डॉ० मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा और पूरे प्रबंधन के सहयोग से ये व्यवस्था कैडेट्स को मिल पाई है। एनसीसी के 4 बिहार बटालियन भागलपुर के समादेशी अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल विकास मंडल के नेतृत्व में एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर बटालियन के इंस्ट्रक्टर द्वारा भी क्लास हो रही है। यह व्यवस्था इस महाविद्यालय के सभी छात्र/ छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। मौके पर एनसीसी कैडेट्स की अच्छी संख्या में उपस्थिति देखी गई।