ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फ्लाई ओवर बनाने के लिए वन विभाग की अनुमति से काटे गए 33 छायादार पेड़

नवगछिया में फ्लाई ओवर बनाने के लिए वन विभाग की अनुमति से काटे गए 33 छायादार पेड़ 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय थाना चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार ने सड़क किनारे लगे 33 छायादार और फलदार पेड़ों को काट दिया। 
ठेकेदार का कहना है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पाया निर्माण में थाना चौक और मदन अहिल्या कॉलेज के पास लगे पेड़ों से दिक्कत हो रही थी। काटे गए पेड़ों में पीपल, आम, यूकेलिप्टस, महोगनी आदि शामिल हैं। 
इन पेड़ों के नीचे यात्री धूप से बचने के लिए शरण लेते थे। अब यह मुश्किल हो गया है। वहीं स्थानीय निवासी राजू कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुमार, चंदन कुमार सहित कई का कहना है कि भीषण गर्मी में पेड़ राहत देते थे। लेकिन पुल के निर्माण के लिए पेड़ों को काट दिया गया। निर्माण कार्य भी जरूरी है। मगर दूसरा विकल्प भी तलाशा जा सकता था। लोगों ने बताया कि काटे गए पेड़ कई वर्ष पहले लगाए गए थे। अब लोगों को धूप में दिक्कत हो रही है।
ठेकेदार का कहना है कि पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग से अनुमति ली गई डीएफओ ने स्थल निरीक्षण के बाद पेड़ों को काटने का आदेश दिया था। वहीं नवगछिया रेंजर पीएन सिंह ने बताया कि 33 पेड़ों को काटा गया है। एक पेड़ को नर्सरी में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काटे गए पेड़ों की राशि विभाग में जमा की गई है। उस राशि से दूसरी जगह पर पेड़ लगाए जाएंगे।