नवगछिया: कांग्रेस कैम्प कार्यालय में मनायी गयी गांधी जयंती
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। मौके पर शंकर सिंह अशोक, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महिला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शीला देवी निषाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।