नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर नवगछिया नगर स्थित आदर्श थाना नवगछिया में दुर्गा पूजा मेला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नवगछिया नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा को संपन्न करने की बात कही गई। साथ ही प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस लेने की बात भी बताई गई। इसके साथ ही विसर्जन के बारे में भी जानकारी दी गई।