नानी के घर जाने को निकला 10 वर्षीय बच्चा एकचारी स्टेशन से हुआ लापता
कहलगांव थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी मंटू मंडल का 10 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार रविवार से लापता है। जिसके वर्धमान लोकल ट्रेन में एकचरी स्टेशन पे चढ़ने की बात बतायी जा रही है। जहां से उसे नाथनगर हरिदासपुर अपने नानी के घर जाना था। लेकिन वो ना तो नानी के यहां पहुच पाया है और ना ही घर वापस लौटा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अबतक कोई जानकारी नहीं मिली। इसे लेकर इस जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से भी फैलाया जा रहा है, ताकि लापता बच्चे की जल्द पहचान हो सके।