ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर के 44 डाकघरों में भी अब होगा रेल टिकट का रिजर्वेशन

भागलपुर के 44 डाकघरों में भी अब होगा रेल टिकट का रिजर्वेशन
भागलपुर। जिले के डाकघरों में भी अब रेल टिकट का रिजर्वेशन होगा। इसके लिए भागलपुर जिले के 44 डाकघरों के कॉमन सर्विस सेंटर में यह सुविधा लोगों को जल्द मिलेगी। जिसकी तैयारी डाक विभाग ने शुरू कर दी है। अभी पहले चरण में 26 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके तहत शहरी क्षेत्र के प्रधान डाकघर, सिटी डाकघर, टीएनबी कॉलेज आदि जगहों में रेलवे टिकट का रिर्जवेशन का काम शुरू होगा। डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद के अनुसार कॉमन सर्विस सेंटर में जल्द ही लोग रेलवे टिकट का रिर्जवेशन करा सकेंगे।