नव-बिहार समाचार, नवगछिया। नवगछिया नगर के जाने-माने युवा समाजसेवी सह लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के अध्यक्ष एवं जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिवकुमार पंसारी का सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान गुरुवार की शाम असामयिक निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे।
लायंस क्लब अपनों से टाउन के सचिव सुभाष चंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले 15 दिनों से सिलीगुड़ी के नर्सिंग होम में इलाजरत थे। लेकिन गुरुवार की शाम 4:00 बजे वे जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा नवगछिया शहर शोक की लहर में डूब गया।
उनके निधन पर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज और गोपाल मंडल, बिहपुर के विधायक कुमार शैलेंद्र, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नवगछिया के वरिष्ठ समाजसेवी सह वाणिज्य परिषद के सचिव पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा, जगदीश मवंड़िया, डॉ बीएल चौधरी, डॉक्टर अशोक केजरीवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल, नवगछिया अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, शम्भू रूंगटा, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्र गुप्त साह, श्रीधर कुमार, अशोक केडिया, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कानोडिया, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो शाहिद रजा सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।