ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सराफ कॉलेज नवगछिया का चतुर्थवर्गीय कर्मी सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती


राजेश कानोडिया, नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज का चतुर्थवर्गीय कर्मी नरेश शर्मा सड़क दुर्घटना में रविवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह साइकिल से मकनपुर चौक पर कहीं जा रहा था। इस दौरान एक वाहन का चक्का खुलकर उसकी साइकिल से टकरा गया और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे उसके माथे में गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया। वही मिली जानकारी के अनुसार घायल नरेश शर्मा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।