ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मकंदपुर चौक के पास स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई टक्कर, एक की मौत व एक घायल, ट्रक चालक फरार

राजेश कानोडिया, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के मकंदपुर चौक के समीप रविवार की सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके फलस्वरूप मौके पर एक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना के दौरान ट्रक चालक भागने में सफल रहा। घटना के क्रम में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
 मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है, मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटी है।