ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इस बार की गुरुपूर्णिमा अपने अपने घरों में ही मनाये- स्वामी आगमानंद




नवगछिया : श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने 5 जूलाई 2020 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव के संदर्भ में 9 जून को फेसबुक के माध्यम से कहा कि यह महोत्सव विराट रूप में एक दशक से आयोजित होता आ रहा है। इस मौके पर देश के कोने-कोने से दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता, बंगलोर समेत अन्य कई प्रान्तों से श्रद्धालु और शिष्य आते हैं। लेकिन इस बार इस कार्यक्रम को महामारी के संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंस और प्रशासनिक नियमो का पालन करते हूए सभी अपने अपने घरो में ही इसे मनाएं।

साथ ही साथ उनहोंने कहा कि उस दिन चरण पादुका पूजन, गुरु मंत्र एवं गीता पाठ के साथ सभी  अपने अपने क्षेत्रो में महाप्रसाद का वितरण सभी नियमो का पालन करते हूए आवश्य करें एवं आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए लोगों का मदद करें। जीवन में गुरु एवं शिष्य के महत्व आने वाले पीढ़ी को बताने के लिए यह दिन एक आदर्श है। गुरु का आशीर्वाद सर्वाधिक कल्याणकारी एवं ज्ञानवर्धक होता हैं। यह महोत्सव संस्कृत के प्रकांड विद्वान चारों वेद के रचयिता महर्षि वेद व्यास को समर्पित हैं। उनका जन्म आषाढ़ माह के पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनके सम्मान में यह पर्व या महोत्सव भारत में धुम धाम से मनाया जाता है।