ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में आज 180 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, कुल संख्या हुई 2574

बिहार में आज 180 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, कुल संख्या हुई 2574
नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज सबसे पहले जहां 83 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद 34 नए लोगों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुनः 63 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। यानि कि आज मिले कुल संक्रमितों की संख्या 180 हो गई है। जिसके साथ ही बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 2574 हो गई है।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरी बुलेटिन में 63 कोरोना मरीज की पुष्टि बताई गई है। जिसके अनुसार अरवल में 6, भोजपुर और जहानाबाद में 1-1, बांका में 7, पटना में 4, सिवान में 3, नवादा में 11, सुपौल में 2, नालंदा में 1, मुजफ्फरपुर में 2, पश्चिम चंपारण में 3, पूर्णिया में 2, पूर्वी चंपारण में 11, गया में 3, सारण में 6 कुल 63 के साथ अब बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 2574 हो गई। 

 दूसरा बुुुलेेटिन

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दूसरे बुलेटिन मे 34 नए कोरोना मरीज की पुष्टि की गई थी। जिसके साथ ही प्राप्त विवरण के अनुसार शेखपुरा में 3, समस्तीपुर में 4, जमुई में 1, लखीसराय में भी 1, पूर्णिया में 7, बांका में 11, भागलपुर में 4 और कटिहार में 3 मरीज पाए गए थे। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2511 हो गई थी।