ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के बिहपुर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को दवा का हुआ वितरण











नवगछिया के बिहपुर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को दवा का हुआ वितरण
नव-बिहार समाचार। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के मडवा पूर्व पंचायत औलियाबाद में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना महामारी के विरुद्ध शारीरिक रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथी दवा अरसेनिकम एल्बम 30 का वितरण वार्ड 1 के सभी परिवारों में किया गया। यह दवाई जागो बिहार जागो संगठन के द्वारा उपलब्ध कराया गया। 

मडवा पूरब पंचायत औलियाबाद की सरपंच  सह बिहपुर पंच सरपंच  संघ की अध्यक्ष मीरा देवी के नेतृत्व में दवा वितरण कराया गया। मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंस के पालन के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ इस दवाई को सुबह  खाली पेट तीन बुंद तीन दिन में एवम् बच्चों को तीन दिनों के अंतराल पर दो दो बूंद लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पंच सरपंच संघ के राहुल राज ने कहा कि दवा के साथ साथ इस वैश्विक महामारी कोरोना से सतर्कता और सावधानी से ही बच सकते है।

मौके पर समाजसेवी मुन्ना मिश्रा, आशीष मिश्रा, जितेंद्र कुमार चिंटू, उपसरपंच संजय डोकानिया, सुधांश, अंकित रौशन, नीलेश, विक्कू एवम् मिथिलेश ने घर घर जाकर दवा वितरण में अहम भूमिका अदा की। समाजसेवी नवीन कुमार मिश्र ने कहा इस दवा का वितरण मडवा पूरब औलियावाद पंचायत के सभी वार्डों में बारी-बारी से घर-घर जाकर किया जा रहा है।