नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में शनिवार को दिन दहाड़े दोपहर में लगभग एक बजे पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के घर के समीप निरंजन राय के पुत्र अमित राय की सात गोली मारकर चचेरे भाई पवन राय के पुत्र सुमित राय ने हत्या कर दी है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई बतायी जा रही है।
हालांकि घटना की सुचना मिलते ही खरीक पुलिस मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से अमित राय को उठा ले गयी। वहीं चचेरे भाई का हत्यारा सुमित फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के अनुसार सुमित कुछ सनकी मिजाज का बताया जा रहा है।