ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना वाइरस से बचाव के लिए बरतें सावधानी, सफाई पर रखें ध्यान : विनीता सिंह


नवगछिया : लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने बुधवार को प्रदेश सचिव सह नवगछिया संगठन जिला प्रभारी विनीता सिंह का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के सभी जिला प्रभारी को निर्देश मिला है कि सभी आपने अपने सम्बंधित जिले में जाकर कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करें।

इसी कार्यक्रम के तहत नवगछिया में उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिर्फ सावधानी एव सतर्कता बरतने की जरूरत है. कोरोना वाइरस से सावधानी बरतने से इसका कोई खतरा नहीं है. इसके लिए लोगों को सिर्फ साफ सफाई के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.

उन्होंने पार्टी के नेताओं को लोगों को इसके लिए जागरूक करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस को लेकर तत्काल 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाले फस्ट बिहार बिहारी फस्ट रैली को तत्काल स्थगित कर दिया गया है.

इस मौके पर पार्टी के नकुल पासवान, सुनील कुमार, जगदीश पासवान, पंचानंद रजक, विनोद सिंह, मुक्तार आलम, श्यामसुंदर प्रसाद, सुनील शर्मा, मीरा देवी, चितरंजन पासवान, जैबुल खातून, भुवनेश्वर शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.