नवगछिया। इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा में मंगलवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने से ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान बैंक परिसर में काफी लंबी लंबी दो दो लाइन लगी रही। जहां ग्राहकों को घंटों लाइन में अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा था।
वहीं इस बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछले शुक्रवार और शनिवार को बैंक हड़ताल थी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश था, सोमवार को लिंक बाधित रहने के कारण भी लेनदेन नहीं हो सका था। इसलिए आज इतनी ज्यादा भीड़ है।