नवगछिया। लोकजनशक्ति पार्टी नवगछिया के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों एवं वरीय तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक 6 फरवरी को प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया (जिलाध्यक्ष के आवास पर) दिन के 11:30 बजे से होगी। इस बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी श्री कपिलदेव यादव एवं श्री मति विनीता सिंह की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं 14 अप्रैल को गांधी मैदान में होने वाली रैली के साथ साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी। यह जानकारी लोकजनशक्ति पार्टी के नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल ने दी।