ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के क्रिकेटर सह व्यवसायी राजेश केजरीवाल को अब पितृ शोक

नवगछिया। स्थानीय वरिष्ठ क्रिकेटर सह व्यवसायी राजेश केजरीवाल के पिता पूर्व प्रमुख व्यवसायी जगदीश प्रसाद केजरीवाल का आज रात लगभग साढ़े आठ बजे हृदयाघात से बहराइच (यूपी) में निधन हो गया। जहां वे अपने पौत्र के शादी समारोह में गए हुए थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही नवगछिया से जगदीश केजरीवाल के ज्येष्ठ पुत्र राजेश केजरीवाल और पौत्र आनंद केजरीवाल बहराइच के लिए आज ही रवाना भी हो चुके हैं।
बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले क्रिकेटर सह व्यवसायी राजेश केजरीवाल की पत्नी का भी आकस्मिक निधन हो गया था। जब वह कोलकाता गया हुआ था।