नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन चयनित गांव हरनाथचक में कार्यक्रम संचालक अरुण झा के नेतृत्व में एनएसएस की छात्राओं ने स्वछता अभियान चलाया। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत मुहल्ले की सफाई भी की।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत ने छात्राओं को स्वछता की विशेषताओं के बारे में बताया और अपने आस-पास के परिसर एवं महाविद्यालय परिसर को साफ रखने की सलाह भी दी।