नव-बिहार समाचार, भागलपुर। जिले में लगातार पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए भागलपुर के जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने स्कूली बच्चों की छूट्टी को 23 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर तक कर दिया है। इस प्रकार से बढ़ती हुई ठंड ने बच्चों की छुट्टी भी बढ़ा दी है। जिससे बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी काफी राहत मिल रही है। जिन्हें बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए सुबह सुबह उनके साथ स्कूल तक जाना होता था।