ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बढ़ती ठंड को लेकर आज और कल बच्चों को जिलाधिकारी ने दी बड़ी राहत

नव-बिहार समाचार, भागलपुर। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बढ़ती ठंड को लेकर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को आज और कल बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी के आदेश के तहत कक्षा नर्सरी से दसवीं तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल दिनांक 19 दिसंबर व 20 दिसंबर 2019 को बंद रहेंगे। साथ ही यह आदेश स्कूल पूर्व शिक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के लिए भी लागू रहेगा।