ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

साहू परवत्ता के पूर्व मुखिया अवधेश साहू की माता का 103 वर्ष की अवस्था में हुआ निधन

नवगछिया। साहू परवत्ता निवासी पूर्व मुखिया अवधेश कुमार साहू की माताश्री श्यामा देवी साहू का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे 103 साल की उम्र में भी निरोगी जीवन जीते हुए अपने पीछे दो पुत्र अवधेश साहू और महेश साहू सहित दो पुत्री और एक दर्जन से अधिक पोते-पोती और नाती इत्यादि भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उन्होंने अपने साहू परवत्ता स्थित निवास पर शुक्रवार को अंतिम सांस ली। इनके निधन से पूरा साहू परवत्ता गांव शोक संतप्त हो गया है।
साहू परवत्ता गांव की प्रमुख समाज सेविका रही दिवंगत श्यामा देवी के छोटे पुत्र महेश कुमार साहू के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से शनिवार की सुबह 9 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार 11 बजे महादेवपुर घाट पर किया जायेगा।