डीजीपी ने औचक निरीक्षण के बाद नवगछिया एसपी को दिया था निर्देश
Jun 21, 2019

नवगछिया से राजेश कानोड़िया की रिपोर्ट
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा गुरुवार को पुलिस जिला नवगछिया के कई थानों के औचक निरीक्षण करने के बाद एसपी नवगछिया निधि रानी को रंगरा ओपी और परवत्ता थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए दोनों थानों के सभी पुलिसकर्मियों को बदलने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में एसपी निधि रानी ने दोनों थाना के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया तथा दो थानाध्यक्ष सहित कुल 32 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना कर दी।
नवगछिया एसपी निधि रानी द्वारा किये गए दो थानों के पुलिसकर्मियों के आमूल तबादले के तहत ढोलबज्जा थाना के थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह को रंगरा ओपी तथा आदर्श थाना नवगछिया में पदस्थापित दरोगा शिव कुमार रमानी को परवत्ता थाना की कमान दी है।
इसके अलावा रंगरा थाना के दारोगा कृष्ण कांत यादव को खरीक तथा जय नाथ राय को ढोलबज्जा थाना और दिनेश कुमार को झंडापुर ओपी भेज दिया गया। वहीं जमादार रंजन कुमार गुप्ता को इस्माइलपुर, शिवबालक प्रसाद को कदवा, संजय कुमार को कदवा, विश्वनाथ यादव को नवगछिया, हसीन अहमद को भवानीपुर ओपी और उपेंद्र मुखिया को बिहपुर थाना तथा साक्षर सिपाही अवधेश कुमार को पुलिस केंद्र नवगछिया भेज दिया गया।
वहीं खरीक थाना के दारोगा सूर्य नारायण झा और राज किशोर प्रसाद, भवानीपुर ओपी के दारोगा शाहिद खां, गोपालपुर के जमादार ओमप्रकाश सिंह, झंडापुर ओपी के जमादार हरेंद्र राम, कदवा ओपी के जमादार राम प्रकाश आर्य और पूरन कुमार सिंह तथा इस्माइलपुर थाना के जमादार अखिलेश कुमार राय को रंगरा थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा परवत्ता थाना में पदस्थापित दारोगा असफाक अली और देव कुमार राम को नवगछिया, दरोगा यज्ञ नारायण राय को गोपालपुर, श्याम बहादुर सिंह को भवानीपुर ओपी, जमादार श्रीकांत चौधरी को नवगछिया थाना तथा जमादार सुनील कुमार सिंह को अनुसूचित जाति जनजाति थाना भेज दिया गया है। वहीं नवगछिया थाना के जमादार धीरेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद यादव, राघव कुमार सिंह और दिवाकर यादव को परवत्ता थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही गोपालपुर थाना के दारोगा श्याम नंदन मिश्रा को खरीक थाना तथा खरीक थाना के जमादार अरविंद कुमार सिंह को गोपालपुर थाना भेजा गया है।