ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नए साल से नए वाहनों से होगी अग्निकांड में त्वरित सुरक्षा


पहले चरण में नवगछिया पहुंचे चार छोटे अग्निशमन वाहन

अग्निकांड होने पर इस नंबर पर दें सूचना
7485805900 या 7485805901

राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया के प्रत्येक थाना क्षेत्र में होने वाले अग्निकांडों के दौरान अब नए साल 2019 से त्वरित सुरक्षा मिल सकेगी। इसके लिये छोटे अग्निशमन वाहन नवगछिया में आने शुरू हो चुके हैं। साल के अंतिम दिन तक पटना से चार जैनियो चार चक्का वाहन पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही नवगछिया में अग्निशमन की जानकारी के लिए स्थायी मोबाइल नंबर 7485805900 और 7485805901 भी जारी हो गए हैं।

उपरोक्त जानकारी नवगछिया के अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि प्रथम चरण में आये इन चार वाहनों में से एक गोपालपुर थाना और एक परवत्ता थाना तथा एक ढोलबज्जा थाना एवं एक वाहन बिहपुर थाना को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि किसी भी अग्निकांडों की घटना के दौरान वहां त्वरित कार्यवाही करके उस पर काबू पाया जा सकेगा।

इसके बाद दूसरे चरण में भी पटना से नवगछिया पुलिस जिला के लिए चार तथा तीसरे चरण में भी चार छोटे अग्निशमन वाहन नवगछिया को मिलेंगे। इसके अलावा इस समय नवगछिया में अग्निशमन के लिए दो ही बड़े वाहन मौजूद हैं। जो काफी पुराने होने के कारण कभी कभी समय पर अक्षम साबित हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक जल्द ही नवगछिया अग्निशमन विभाग में दो बड़े वाहन भी आने की संभावना है। जिससे पूरे पुलिस जिला क्षेत्र में अग्निकांडों से त्वरित सुरक्षा बहाल हो सकेगी।