नवगछिया (भागलपुर), नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया में अन्य राजनैतिक पार्टियों की तरह अपने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू गुरुवार को नवगछिया पहुंचे। जिनका नवगछिया स्टेशन के समीप आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर, प्रदेश महिला महासचिव डॉ प्रिया सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के रामनरेश मालाकार और प्रदेश उपाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ के जीतन पासवान भी शामिल थे। जहां मौके पर मौजूद भागलपुर के जिलाध्यक्ष शेख गुलाम रब्बानी, जिला महासचिव शिवम भारद्वाज, सचिव मो सद्दाम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वसीम खान, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चीकू सिंह रघुवंशी, युवा जिलाध्यक्ष प्रभात किरण और क्षेत्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो एजाज तथा जिला प्रवक्ता गौतम बिहारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया तथा अरविंद केजरीवाल और पार्टी के समर्थन में जम कर नारेबाजी की।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर तथा प्रदेश महिला महासचिव डॉ प्रिया सिंह ने बताया कि पार्टी के संगठन को नवगछिया सहित प्रदेश स्तर तक पूरी मजबूती प्रदान करनी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से हमारी पार्टी चुनाव भी लड़ेगी। इस क्रम में गुरुवार को ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई।