ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनुकरणीय : छात्र-छात्राओं ने लिया प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प


पर्यावरण के ध्यान में रखते हुए भी प्लास्टिक का उपयोग करना अत्यंत खतरनाक है।

दावथ ( रोहतास )। प्रखंड स्थित जेडीएम पब्लिक स्कूल बभनौल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने 14 दिसंबर के बाद प्लास्टिक के उपयोग न करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि 14 दिसंबर से बिहार सरकार पूरे राज्य में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है ।क्योंकि प्लास्टिक से बहुत प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। और प्लास्टिक का पन:चक्रण नहीं होता है।

छात्र-छात्राओं द्वारा गांव का परिभ्रमण भी किया गया एवं लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई ।पर्यावरण के ध्यान में रखते हुए भी प्लास्टिक का उपयोग करना अत्यंत खतरनाक है। इससे वायुमंडल प्रदूषित होता है।और वायुमंडल के प्रदूषित होने से वायु द्वारा होने वाली अनेक रोगों को जन्म देती है ।मौके पर शिक्षक बृजेश सिन्हा इरशाद अली इंकलाब अली गुड्डू कुमार सिंह, मीनू कुमारी अभय पांडेय राजकिशोर केसरी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।