ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी आज से प्लास्टिक कैरी बैग पर लगा प्रतिबंध

नवगछिया, नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA)। राज्य में आज से लागू हो रहे प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध नवगछिया में भी कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह से ही नगर पंचायत द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचारित किया जा रहा है। इसके साथ ही इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर से पुनः गुरुवार को भी नगर क्षेत्र में माइकिंग कराकर दी गयी है। जिसमें प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग अथवा भंडारण या बिक्री करते पाए जाने पर वसूले जाने वाले जुर्माने की भी जानकारी दी गई।

नगर पंचायत नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी एसपी वर्मा ने बताया कि इसे सख्ती से लागू करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा भी इस पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलेगा। इस प्रतिबंध के तहत प्लास्टिक कैरी बैग किसी भी साइज अथवा किसी भी मोटाई की हो 14 दिसंबर से पूर्णतया प्रतिबंधित कर दी गई है।