ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किसानों को मिली वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी

नव-बिहार समाचार, नवगछिया : नवगछिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रबी महाअभियान सह महोत्सव 2017 के दौरान किसानों को बीजोपचार करने के बाद ही खेती करने की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मौके पर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी सबौर कृषि विश्वविद्यालय से आए कृषि वैज्ञानिक एके झा, अवधेश कुमार पाल ने किसानों को गेहूं, मक्का, चना, मटर, की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी।

इस रबी महोत्सव का प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी, उपप्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार रंजन, किसान पारसनाथ साहू ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। मौेके पर किसान मो इरफान, विद्यानंद राय, सुरेश सिंह, कंचन कुमारी के अलावा किसान सलाहकार हितेश कुमार, गौतम कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद यादव, बालमुकुंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार की मौजूदगी देखी गयी।