ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर के 17, नवगछिया के 20 और बांका के 14 पुलिस कर्मियों को मिलेगी प्रोन्नत्ति, बनेंगे दारोगा

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, भागलपुर (NNN) : पूर्वी क्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में प्रोन्नति बोर्ड की बैठक डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बोर्ड में 139 एएसआइ में से 51 को फिट पाते हुए दारोगा में प्रोन्नति मिलनी तय हो गयी। फिट पाए गए एएसआइ को दारोगा में प्रोन्नति के लिए बोर्ड ने मुख्यालय को अनुशंसा भेज दी है। इस सूची में भागलपुर से 17, नवगछिया से 20 और बांका से 14 लोगों के नाम भेजे गए हैं।

भागलपुर जिला से जिन नामों की अनशुंसा की गई है उनमें नागेन्द्र कुमार रवि, भूनेश्वर पांडेय, रणविजय सिंह, दीपनारायण यादव, नंद मोहन सिंह, हमेश्वर प्रसाद सिंह, रंजना देवी, गोरख राम, राजेन्द्र प्रसाद-2, सुर्यदेव पासवान, अरुण कुमार सिंह, जर्मनी दास, महेन्द्र कुमार राम, राजा राम मंडल, कृष्ण कुमार, मणी पासवान, सुदर्शन राम शामिल हैं।

वहीं नवगछिया जिला से महेन्द्र प्रसाद सिंह, महेश कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, ठाकुर साह, नजीबुल्लाह खां, कपिलदेव यादव, दिनेश पासवान, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कुमार राजीव रंजन, गिरीश तिवारी, ललन प्रसाद, मंजर अहमद खां, कामेश्वर अहमद खां, कामेश्वर प्रसाद सिंह, रंजन कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गणोश कुमार सिंह, माधव यादव, शंकर प्रसाद ओझा, अजय कुमार मिश्र शामिल हैं।

जबकि बांका जिला से जंगबहादुर राय, दिनेश कुमार, लालकांत मिश्र, नरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद यादव, योगेन्द्र भगत, लीलाधर झा, ब्रज मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, फिरोज खां, गोपाल तिवारी, नन्दलाल यादव, नागेन्द्र प्रसाद, शुभकान्त चौधरी, राम होसिला यादव शामिल हैं।