ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार पहुंचा मॉनसून, भागलपुर और आसपास के जिलों में छाये बादल, तीन दिनों में पूरे राज्य में होगी बारिश 

भागलपुर/पटना। बिहार में अब मॉनसून की बारिश का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने शुक्रवार को पूर्वी बिहार में दस्तक दे दी। भागलपुर और आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो चुकी है। अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून समूचे बिहार में सक्रिय होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोमेंदु सेन गुप्ता के मुताबिक पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका तथा अन्य जिलों में मॉनसून पहुंच चुका है। चार दिनों के अंदर समूचे बिहार में मॉनसून की बारिश होने के आसार हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के दस्तक के साथ ही धूप की तल्खी कम होने लगी है।

शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 36.8, गया का 38.9, भागलपुर का 36.5 तथा पूर्णिया का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। मॉनसून जैसे-जैसे सक्रिय होगा तापमान में और गिरावट आएगी। समूचे बिहार में नमी की मात्रा भी बढ़ने लगी है। इस नमी से मॉनसून की इस पहली बारिश को मजबूती मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मॉनसून की पहली बारिश का क्रम तीन-चार दिनों तक बना रहेगा।