ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज,डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, दिशा निर्देश जारी

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), खगड़िया/ नवगछिया। नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे जहां प्रत्याशियों की धड़कने तेज होती जा रही है। वहीं प्रशासनिक कवायद भी
तेज होती जा रही है। इसी क्रम में खगड़िया के  जिलाधिकारी जय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गोगरी नगर पंचायत के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा_ निर्देश जारी किये गये। डीएम जय सिंह ने स्पष्ट आदेशित किया कि चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आगामी 21 मई को होने वाले मतदान के दिन सभी बूथों पर धूप व गर्मी से बचाव के लिए छाया व शीतल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना जरुरी है। प्रत्येक निर्वाची पदाधिकारियों से बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं की फेहरिश्त मांगी गई है। प्रत्येक बूथों पर धूप से बचाव के लिए शेड लगाने के साथ ही दिव्यांगों तथा वृद्धों के लिए रैम्प बनाने का आदेश जारी किया गया है। डीएम जय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गोगरी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर नौ सहित अन्य वार्ड के बूथों का निरीक्षण किया गया।
इधर भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने भी कई पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ गुरूवार की शाम नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चलंत मैदानकेंद्र सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश जारी किया।