ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुख्यमंत्री ने महिला आईटीआई भवन का किया उद्घाटन

भागलपुर। भागलपुर में करीब नौ करोड़ 69 लाख की लागत से नव निर्मित महिला आइटीआइ के चार मंजिले भवन का शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में महिला आइटीआइ खोले जाएंगे। ताकि राज्य की बेटियां हुनरमंद हो सकें। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों की पढ़ाई के साथ-साथ ¨हदी से अंग्रेजी लिखने, संवाद कौशल एवं कंप्यूटर शिक्षा के ज्ञान की व्यवस्था होगी। यहां की छात्राएं ज्ञान कौशल में किसी से कम न हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि संस्थान की छात्राएं कॉलेज कैंपस में रहें, इसके लिए हॉस्टल का भी निर्माण कराया जाएगा। भवन के तीसरे तल पर छात्राओं को तत्काल रहने के लिए हॉस्टल चलाने के निर्देश दिए।

इसके पूर्व श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार ने सीएम को बुके व मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य रशेष रंजन द्वारा किया गया।

- पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक व ऑरनामेंटल प्लांट 'मौलीश्री' के पौधे लगाए। कहा हर सांस पेड़-पौधों पर है निर्भर। मौके पर डीएफओ एसके सिन्हा, फोरेस्टर विजय कुमार सिंह, रेंज अधिकारी विकलाल मंडल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।