ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनुमंडलीय अस्पताल में हो रही है अवैध वसूली

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अब भी जारी है अवैध वसूली का धंधा

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में डिलीवरी कराने के नाम पर अवैध वसूली अब भी जारी है। पहले भी कई बार शिकायत मिलने पर जांच के दौरान सही पाया गया है।
जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया राजीव कुमार रंजन ने आज इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधा दर्जन डिलीवरी करायी महिलाओं ने अवैध वसूली की बात स्वीकार करते हुए वसूली की दास्तान भी बतायी।
इसके आलावा वार्ड की स्थिति भी अस्त व्यस्त थी। जहां चादर तक नहीं बदला गया था।
मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित पाये गये। दिन के साढ़े ग्यारह बजे कार्यालय में भी ताला लटका हुआ था। बाद में ताला खोला गया। तो पता चला कि लिपिक और पुरुष कक्ष सेवक लगातार तीन दिन से अनुपस्थित हैं।