ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विक्रमशिला सेतु पर आज भी लगा जाम

आज विक्रमशिला सेतु पर सुबह से ही फिर लगा है जाम। भागलपुर से स्कूली बच्चों की बस नहीं पहुंची नवगछिया। स्कूली बच्चे जहाँ तहां रास्ते में बस के इन्तजार में ठिठुर रहे हैं। पुल के पार ही बस के होने की है सम्भावना।
रास्ते में ही फंसी हैं समाचार पत्रों की गाड़ियाँ। साथ ही फंसे हैं काफी रेल यात्री तथा कार्यालयों के कर्मचारी और व्यापारी। जिस पर माकूल ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी।