ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आज जाना पड़ सकता है जेल


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के लिए शुक्रवार का दिन भारी रहा। उनकी जमानत की अपील को रद्द करते हुए कोर्ट ने उन्हें कल सरेंडर करने का आदेश दिया है।

सुनवाई के दौरान चौटाला ने अपने पांव में लगी चोट को दिखाते हुए जमानत की अर्जी को स्वीकार करने की अपील की। कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी है तो पुलिस निगरानी में भी उन्हें मेडिकल सहायता प्रदान की जा सकती है।

गौरतलब है‌ कि जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर शुक्रवार को उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

हालांकि आय से अधिक संपत्ति के मामले की सुनवाई कर रही तीस हजारी अदालत ने उन्हें शुक्रवार को सुबह 10 बजे समर्पण करने को कहा ‌था। यहां पेशी के दौरान ही उन्हें हाईकोर्ट का समन दिया गया जिसके बाद दोपहर वह दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए।