ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मध्य प्रदेश में लव जेहाद मामला: महिला ने समीर से की शादी, वो निकला शाकिब


मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली एक महिला लव जेहाद की शिकार हो गई है.
ये महिला पुणे में फैशन डिजाइनिंग करती थी जहां उसकी जान-पहचान समीर नाम के एक शख्स से हुई. अच्छी दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया.

वर्ष 2012 में दोनों ने जबलपुर के गायत्री मंदिर में शादी कर ली और फिर वापस पुणे चले गए.

पुणे पहुंचकर समीर ने जब महिला को बताया कि उसका असली नाम शाकिब है तो उसके होश ही उड़ गए. इतना ही नहीं, शाकिब और उसके घरवालों ने महिला पर धर्मातरण का दबाव डाला.

महिला ने उनकी बात नहीं मानी और वे गर्भवती भी हो गई.

जब महिला आठ माह की गर्भवती थी तब एक बार फिर उस पर धर्मातरण का दबाव डाला गया. जब वे नहीं मानी तो शाकिब उसे छोड़कर भाग गया.

घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

पीड़िता महिला ने बताया कि उसने शाकिब से समीर समझकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी.

अब ये महिला गर्भवती हालत में अकेली पड़ गई है. वहीं हिन्दू धर्म जागरण मंच ने एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

गौरतलब है कि रांची में तारा शाह के केस के बाद लव जेहाद के मामले एक के बाद एक सामने आते जा रहे हैं.