तिलकामांझी भागलपुर विवि का अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट 2014-15 का आयोजन 26 से 29 अगस्त तक नवगछिया स्थित जीबी कालेज में होना निश्चित है। जिसका उदघाटन मंगलवार को तिमाभाविवि के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 गुरुदेव पोद्दार करेंगे।
यह जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के आयोजक सचिव रामदेव प्रसाद यादव ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि तिमाभाविवि के क्रीडा परिषद के सचिव प्रो0 डॉ0 तपन घोष रहेंगे। इस टूर्नामेंट के दौरान पुरुष वर्ग के कुल दस मैच होंगे। जिसमें 12 कालेज के छात्र भाग लेंगे। वहीं महिला कबड्डी के कुल पाँच मैच होंगे। जिसमें सात कालेज की छात्राएं शामिल होंगी। जिसका फाइनल मैच 29 अगस्त को खेला जायेगा।
