ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया जेल में लगा विधिक जागरूकता शिविर


अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति नवगछिया द्वारा रविवार को नवगछिया स्थित उपकारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
इस शिविर में व्यवहार न्यायालय नवगछिया के मुंसिफ़ छेदी राम, जेलर संतोष कुमार पाठक अधिवक्ता बिभाष प्रसाद सिंह तथा समाज सेवी वार्ड पार्षद बिनोद मंडल के अलावा लोक अदालत कर्मी तूलिका कुमारी और शशि कुमार मौजूद थे। इस दौरान कैदियों और बंदियों को अपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की विधि सम्मत कानून की जानकारी दी गयी। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि यदि किसी कैदी ने अपनी मुकम्मल सजा पूरी कर ली हो, इसके बावजूद भी रिहा नहीं हो पा रहा हो तो इसके लिये क्या प्रक्रिया अपनायी जानी चाहिये।