पिछले पंद्रह दिनों से महानन्दा एक्सप्रेस की लगातार बढ़ती लेट लतीफी से यात्रियों का परेशानी से खास्ता हाल हो रहा है। खास कर नवगछिया स्टेशन पर इस लेट लतीफी से महानन्दा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के भी देर रात पहुँचने पर किसी भी तरह की सुविधा नजर नहीं आती है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से नवगछिया के रास्ते अलीपुर द्वार के बीच चलने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस की लेट लतीफी कुछ इस प्रकार से बढ़ रही है-
1 जुलाई को साढ़े पाँच घंटा, 2 जुलाई को सात घंटा, 3 जुलाई को ढाई घंटा, 4 जुलाई को सात घंटा, 6 जुलाई को साढ़े चार घंटा, 7 जुलाई को सात घंटा, 8 तथा 9 जुलाई को साढ़े पाँच घंटा लेट से नवगछिया पहुंची। वहीं 10 जुलाई को साढ़े चौदह घंटा तो 11 जुलाई को साढ़े बारह घंटा लेट से पहुंची। जबकि 12 जुलाई को यह ट्रेन 22 घंटा लेट हो जाने के कारण दूसरे दिन 13 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे नवगछिया पहुंची। जिसके लिये रात भर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
अलीपुर द्वार से कटिहार और नवगछिया के रास्ते दिल्ली को जाने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस का भी इसी तरह का हाल है। यह ट्रेन भी 30 जून को चार घंटा तो 3 जुलाई को 9 घंटा 40 मिनट, 4 जुलाई को 5 घंटा, 6 जुलाई को साढ़े दस घंटा लेट होने के कारण सुबह 3 बजे नवगछिया पहुंची। यह ट्रेन 7 जुलाई को भी 5 घंटा, 8 जुलाई को 6 घंटा 40 मिनट तो 9 जुलाई को 7 घंटा 45 मिनट, 10 जुलाई को 6 घंटा लेट से नवगछिया आई। जबकि 11 जुलाई की यह ट्रेन 14 घंटा 30 मिनट लेट हो जाने के कारण 12 जुलाई को सुबह लगभग 7 बजे आयी। वहीं 12 जुलाई की यह ट्रेन लगभग 12 घंटा लेट होने के कारण 13 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे नवगछिया आयी। जहां इस ट्रेन के भी इंतजार में यात्रियों की रात नवगछिया स्टेशन पर तथा इसके बाहर काफी परेशानी से बीती।
