कल हुए सड़क हादसे में आकस्मिक निधन के बाद आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार उनकी बड़ी बेटी पंकजा मुंडे के हाथों किया गया। महाराष्ट्र के लोकप्रिय बीजेपी नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों लोग मुंडे के पैतृक गांव परली पहुंचे थे। सुबह 8 बजे मुंबई से चला गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर 10 बजे पहले लातूर और फिर 12 बजे परली पहुंचा।
नाराज समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव
परली गांव के वैद्यनाथ सहकारी सुगर फैक्ट्री के मैदान में मुंडे के पार्थिव शरीर को आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखने का इंतजाम किया गया था। जैसे ही मुंडे का शव हेलिकॉप्टर से परली पहुंचा उनके चाहने वालों का जनसैलाब अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। एक मौका ऐसा भी आया जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस बात से नाराज मुंडे के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा की अपील के बाद लोग शांत हुए।
कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने परली पहुंचे
दोपहर 2 बजे के आसपास गोपीनाथ मुंडे की बड़ी बेटी पंकजा ने मुंडे को मुखाग्नि दी। बीजेपी नेता गोपीनाथ को अंतिम विदाई देने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूड़ी, राहुल महाजन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस, आर.पी.आई नेता रामदास आठवले, छगन भुजबल, हर्षवर्धन पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी परली पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री की गाड़ी पर पथराव
बीजेपी के लोकप्रिय नेता गोपीनाथ मुंडे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर जैसे ही मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण लौट रहे थे उनकी गाड़ी पर भीड़ ने पथराव कर दिया साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल और हर्षवर्धन पाटिल की गाड़ी भी रोकी गई। भीड़ में शामिल लोग गोपीनाथ मुंडे की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे।

लातूर में भी लोगों ने दी गोपीनाथ मुंडे की श्रद्धांजलि
सुबह 10 बजे गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर मुंबई भाजपा मुख्यालय से लातूर पहुंचा। लातूर में कुछ देर के लिए गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। तकरीबन आधे घंटे तक स्थानीय लोगों ने गोपीनाथ मुंडे के अंतिम दर्शन किए।
मंगलवार को मुंडे का दिल्ली हवाईअड्डा जाते समय रास्ते में दुर्घटना के बाद निधन हो गया था। गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र के बीड लोकसभा सीट से जीते थे। मंगलवार को यहां स्थित तोतला मैदान पर उनका सम्मान समारोह होना था। अचानक उनके निधन की खबर से खुशी का माहौल गम में बदल गया।
गोपीनाथ मुंडे के गांव में पसरा मातम
कल जैसे जी निधन का दु:खद समाचार बीड के लोगों को मिला वह छोटे-छोटे समूहों में सड़कों पर निकल आए। पूरे महाराष्ट्र में कल लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। बीड़ में भी सभी दुकानें आज भी बंद हैं। गांव में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। गांव के लोगों ने नम आंखों से गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि दी।