वाराणसी, वडोदरा (नरेंद्र मोदी), झांसी (उमा भारती), गाजियाबाद (वीके सिंह), गांधीनगर (लालकृष्ण आडवाणी), पीलीभीत (मेनका गांधी), कानपुर (मुरली मनोहर जोशी) से भाजपा आगे चल रही है. वहीं रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं. अमेठी से आप (कुमार विश्वास) पीछे चल रही है.
एनडीए 237 सीटों पर, यूपीए 89, आप 5 और अन्य 117 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
528 सीटों के रुझानों में बीजेपी गठबंधन 303 सीटों पर, कांग्रेस गठबंधन 76 सीटों पर आगे
कांग्रेस नेता शशि थरूर पीछे, गांधीनगर से आडवाणी आगे, बदोदरा में मोदी दो लाख मतों से आगे, वाराणसी में भी मोदी है आगे
बिहार में 7, झारखंड मे 5, कर्नाटक में 12 सीटों पर भाजपा आगे
अमेठी में राहुल गांधी फिर हुए पीछे