जेडीयू विधायक दल की बैठक जारी है, जिसमें नए नेता का नाम तय होना है। हालांकि इस बीच खबरें आ रही हैं कि कई विधायक इस्तीफा दे चुके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मनाने की पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं।
जेडीयू विधायक चाहते हैं कि नीतीश कुमार इस्तीफा वापस लें और जेडीयू नेता नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए फिर से नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा है।
हालांकि ऐसी खबरें पहले से आ रही थी कि इस बैठक में नीतीश को मनाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन सूत्र बताते हैं कि नीतीश नहीं मानेंगे और यह जिम्मेदारी किसी दूसरे नेता को ही दी जाएगी। इससे पहले शनिवार को जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में जो फैसला होगा, वह पूरे देश को चौंकाने वाला होगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के नीतीश कुमार इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, बिहार में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व मैं कर रहा था और जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसकी नैतिक जिम्मेदारी मैं लेता हूं और मुझे लेना भी चाहिए। चुनाव के दौरान हमने सारी मर्यादाओं का पालन करते हुए मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा और जो भी काम हमने किया था, उसी को लेकर चुनाव अभियान में उतरे थे। लेकिन जो हार हुई है, उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है।
नीतीश ने कहा, जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसका विस्तृत विश्लेषण तो बाद में किया जाएगा, लेकिन बिहार में जो चुनाव नतीजे आए हैं, वह इस ओर इशारा करते हैं कि किस तरह कम्युनल लाइन पर ध्रुवीकरण हुआ और वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
नीतीश ने कहा, जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसका विस्तृत विश्लेषण तो बाद में किया जाएगा, लेकिन बिहार में जो चुनाव नतीजे आए हैं, वह इस ओर इशारा करते हैं कि किस तरह कम्युनल लाइन पर ध्रुवीकरण हुआ और वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
