भागलपुर से चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी सैयद शाहनवाज हुसैन मतगणना केंद्र से बाहर निकलने के दौरान कहा कि उन्हें जनता का निर्णय स्वीकार है। भागलपुर की जनता ने जो निर्णय दिया है वह स्वीकार है। राजनीति में जीत-हार होती ही रहती है। 
उन्होंने विजयी प्रत्याशी बुलो मंडल को बधाई दी है। शाहनवाज अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र से बाहर निकले। उनके चेहरे पर स्पष्ट उदासी देखी जा सकती थी। कार्यकर्ता भी मायूस थे। यहां तक की उनकी सुरक्षा में लगे जवानों के चेहरे पर भी मायूसी थी। उनसे विस्तार से बातें करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे चुप्पी साधे रहे और आगे बढ़ते रहे।