ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : कल की सीमांचल और महानन्दा आयेगी आज और आज वाली?


नवगछिया स्टेशन पर कल यानि मंगलवार की शाम आने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 18 घंटा विलम्ब होने के कारण यह ट्रेन आज 21 मई को सुबह लगभग 10 बजे आने की संभावना है। जबकि मंगलवार की रात आने वाली 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस भी लगभग 8 घंटा लेट होने के कारण बुद्धवार की सुबह लगभग 8 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा 21 मई बुद्धवार को आने वाली कुछ ट्रेनों मे से 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 8 घंटा लेट होने के कारण दोपहर लगभग 12 बजे आमे की संभावना है। जबकि 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 6 घंटा लेट होने के कारण दोपहर लगभग 2 बजे आने की संभावना है। वहीं 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस लगभग 11 घंटा लेट होने के कारण लगभग 2 बजे नवगछिया आने की संभावना है।