भागलपुर संसदीय सीट पर शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल की जीत घोषित होते ही गठबंधन दल के नेता और लोगों के अलावा उनके समर्थकों और सहयोगियों के बधाइयों का तांता लग गया।
इस सीट पर विजय हासिल करने वाले बुलों मंडल राजद के प्रत्याशी थे। जिसके साथ कांग्रेस का गठबंधन था। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीतल प्रसाद सिंह निषाद ( गोपालपुर ) ने इसे गठबंधन की जीत बताते हुए बुलों मंडल को हार्दिक बधाई दी। इसके साथ साथ महिला नेता शीला देवी, युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, कांग्रेस के नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष शोभा नन्द झा, इस्माइलपुर अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव, गोपालपुर अध्यक्ष निशिथ प्रसाद सिंह, लक्ष्मीपुर से बटेश्वर मंडल ने भी बुलों मंडल को जीत की बधाई दी है।
इसके अलावा उनके निकटतम सहयोगी शैलेश कुमार तथा व्यवसायी मित्र अशोक भगत ( नवगछिया), कमलेश कुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, कांग्रेस के जिला संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, गोपालपुर राजद अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए बुलों मण्डल को बधाई दी है। साथ ही मिठाई बांटी और पटाखे भी फोड़े।
