गोरखपुर जा रही गोरखनाथ एक्सप्रेस संत कबीर नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में लगभग 20 की मौत होने की आशंका है। साथ ही 100 से अधिक लोग घायल होने का अनुमान है।
डीएम ने 20 क मरने और 50 के घायल की बात काही है।
रिलीफ़ ट्रेन गोरखपुर से हुई रवाना।
गोरखपुर के डीएम और एसपी घटना स्थल को रवाना।
इसी पटरी पर आ रही थी एक मालगाड़ी ।
मालगाड़ी पर चढ़ गयी गोरखधाम एक्सप्रेस ।
बताया जा रहा है कि संत कबीर नगर जिले के चुरेद रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक खड़ी मालगाड़ी को गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी.
प्रारंभिक समाचार के अनुसार हादसे में 10 लोगों की मौत जबकि 100 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है.
रेलवे के सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के चुरेद रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी खड़ी थी. पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन भी उसी पटरी पर आ गयी और उसने उसे पीछे से टक्कर मार दी.
बताया जा रहा है कि अभी तक राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है. कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची है.
बताया जा रहा है कि गोरखधाम एक्सप्रेस के 2 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं.
हादसे की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर से टीम रवाना हो गई है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं
ट्रेन दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी.
